06जेएनडी25: दनौदा स्थित बायो एनर्जी प्लांट का दौरा करते कृषि विभाग के अधिकारी। स्रोत : कृषि
जींद। धान की पराली जलाने पर रोक लगाने व इसके वैकल्पिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने दनौदा स्थित बायो एनर्जी प्लांट का दौरा किया। इसको लेकर गुणवत्ता नियंत्रक नरेंद्रपाल ने बताया कि यह संयंत्र धान की पराली से इथेनॉल का उत्पादन करता है। इसे पेट्रोल में मिश्रण (ब्लेंडिंग) के रूप में उपयोग किया जाता है। इससे पराली के निस्तारण की समस्या का समाधान होने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाए रखने में सहायता मिलती है। यह संयंत्र लगभग 65,000 मीट्रिक टन धान की पराली का उपयोग करेगा। इससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी तथा किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर प्राप्त होगा। संवाद