फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो से बदहाल हुआ अग्रसेन नगर, महिलाओं ने जताया रोष

Sat, 19 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सीवरेज ओवरफ्लो होने से परेशान कॉलोनीवासी रोष जताते हुए।
विज्ञापन
नरवाना। शहर की पॉश कॉलोनी माने जाने वाले अग्रसेन नगर की मुख्य गली में शुक्रवार को सीवरेज ओवरफ्लो होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गली में फैले गंदे पानी और बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात इतने खराब हो गए कि आसपास की गलियों में गंदगी फैल गई और पूरा क्षेत्र बदबू से भर गया।
विज्ञापन

शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ गई जिससे तंग आकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। विभाग के कर्मचारी आते जरूर हैं लेकिन सिर्फ खानापूर्ति कर चले जाते हैं। गली में बच्चे तक खेल नहीं पा रहे, हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लोगों से अपील, नालियों में पन्ने नहीं डाले : जेई
जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना के जेई मंजीत ने बताया कि अग्रसेन नगर में जो सीवरेज की समस्या है, उसको लेकर वहां रहने वाले लोगों से अपील है कि नालियों में पन्ने नहीं डालें। सबसे ज्यादा समस्या इसकी वजह से आती है। ऐसा नहीं है कि समस्या सामने आते कार्रवाई नहीं की जाती। विभाग की तरफ से तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को समाधान के लिए भेज दिया जाता है। वीरवार को भी वहां कर्मचारी भेज दिए गए थे और अच्छे से सीवरेज की सफाई करवाई गई। फिर समस्या आई है तो शनिवार को सुबह फिर कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें