फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माता शीतला की पूजा कर संतान की दीर्घायु की मांगी मन्नत

विज्ञापन
21जेएनडी20-पूजा करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। चैत्र बदी सप्तमी (सिली सातम) के पावन अवसर पर सुबह महिलाओं ने मंदिरों में शीतला माता की पूजा की। पिल्लूखेड़ा के प्राचीन दादा नगर खेड़े पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। महिलाओं ने बताया कि इस दिन बच्चों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन देवी शीतला को ठंडे और बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। शीतला माता की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है और संतान से जुड़े कष्ट दूर होते है। माता शीतला को शीतल चीजें प्रिय हैं। शीतला सप्तमी व अष्टमी दोनों दिन माता को ठंडी चीजों का भोग लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें