फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटे की मौत के बाद मां ने अविवाहित दिखाकर हिस्से की जमीन अपने नाम करवाई

Sat, 08 Jun 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना थाना पुलिस ने लिजवाना कलां के रहने वाले व्यक्ति की मौत के बाद उसके हिस्से की जमीन हड़पने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पटियाला चौक निवासी रीना ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 21 फरवरी 2023 को गांव लिजवाना कलां निवासी गौरव के साथ हुई थी। 8 अप्रैल 2023 को गौरव छत से गिर गया था, जिसमें उसे काफी चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी सास दर्शना ने एक कागज पर दस्तखत करवाया कि उसे गौरव के हिस्से की जमीन नहीं चाहिए, जबकि वह वहां पर रहना चाहती थी। इसके बाद वह 18 अगस्त 2023 को अपनी ससुराल गई तो पता चला कि उसकी सास ने गांव के नंबरदार के साथ मिलकर गौरव के हिस्से की जमीन को अपने नाम करवा लिया है। गौरव को अविवाहित दिखाया गया है। जब उसने आपत्ति जताई तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने रीना की शिकायत पर उसकी सास दर्शना तथा गांव के नंबरदार रतन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें