फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Sun, 22 Mar 2026 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी30: ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता कर देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

हांसी ब्रांच नहर के निकट स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अता की। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सदका, फितरा और जकात अदा की गई तथा जरूरतमंदों को मदद दी।
कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने भी शिरकत की और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठकर भाईचारे का संदेश दिया। ईद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी निगरानी में जुटे रहे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उचाना मंडी की जामा मस्जिद में भी लोगों ने शांतिपूर्वक नमाज अता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें