फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नामांकन कर दुष्यंत बोले- टिकट बंटते ही पानी के बुलबुले की तरह फूटी भाजपा

Fri, 06 Sep 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दा​खिल करते दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा पानी के बुलबुले की तरह फूट गई है। चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। कांग्रेस का इससे भी बुरा हाल होगा। दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय में हवन भी किया। उनके साथ जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उनकी माता नैना चौटाला, जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उचाना से ही बदलाव की लहर चली थी। इस बार भी उचाना ने बदलाव की नींव रख दी है और हमारा इरादा है जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा है। जजपा-एएसपी गठबंधन मिलकर प्रदेश को युवा नेतृत्व देगा और विधानसभा चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में गठबंधन की युवा सरकार बनेगी। चौटाला ने कहा कि भाजपा में टिकट बंटे 24 घंटे भी नहीं हुए है और इतने समय में ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा के तीन मंत्री, दो प्रदेश अध्यक्ष, करीब 13 विधायक, अनेक जिला अध्यक्ष, सैकड़ों पदाधिकारी मैदान छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें