फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद जापान की यूनिवर्सिटीज से एमओयू

Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी28: डॉ. रामपाल सैनी।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की वैश्विक शैक्षणिक और शोध यात्रा का औपचारिक शुभारंभ जापान की राजधानी टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय राजदूत से शिष्टाचार भेंट के साथ हुआ। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, संयुक्त प्रयोगशालाएं बनाने आदि के लिए एमओयू किया गया।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के नेतृत्व में गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत–जापान के बीच उच्च शिक्षा, शोध साझेदारी और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। भारतीय दूतावास में बैठक के बाद सीआरएसयू प्रतिनिधिमंडल ने जापान की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संवाद किया।
इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप क्योटो विश्वविद्यालय, ओसाका सहित जापान की छह अग्रणी यूनिवर्सिटीज ने सीआरएसयू के साथ शिक्षण, शोध एवं तकनीकी सहयोग के लिए औपचारिक समझौता करने पर सहमति जताई। इन बैठकों में उच्च शिक्षा ब्यूरो, जापान के निदेशक तथा शिक्षा, संस्कृति और खेल मंत्रालय, जापान की भी विशेष भागीदारी रही।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने जापानी विश्वविद्यालयों के समक्ष सीआरएसयू का दीर्घकालिक शैक्षणिक विज़न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप नवाचार, तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प में विश्वविद्यालय की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने सीआरएसयू में चल रहे शोध कार्यों, अकादमिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी जिससे जापानी विश्वविद्यालय प्रभावित हुआ और संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, संयुक्त प्रयोगशालाएं, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, अकादमिक व फैकल्टी एक्सचेंज, डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लीन एवं ग्रीन फ्यूल, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सीआरएसयू में इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना, आधुनिक डिजिटल सेंट्रल लाइब्रेरी तथा स्मार्ट अकादमिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी सहयोग होगा।
वर्जन
जापान की यूनिवर्सिटीज ने सीआरएसयू के विद्यार्थियों के लिए द्वार खोल दिए हैं। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग न केवल सीआरएसयू को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा बल्कि हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, शोध और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।- प्रो. राम पाल सैनी कुलपति सीआरएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें