फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताए, कपड़े के थैले बांटे

Thu, 04 Jul 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी25: प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता अ​भियान चलाते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत संस्
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन एन्वायरमेंट (सेव) ने नगर परिषद के साथ मिलकर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने कुंदन सिनेमा से सफीदों गेट एरिया में पॉलिथीन बैग का प्रयोग मत करो का संदेश दिया। सेव संस्था द्वारा चलाया गया यह 386 वां अभियान था।
विज्ञापन

संस्था सदस्यों ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैग प्रयोग नहीं करने की सलाह दी ओर कपड़े के थैले निशुल्क बांटने के लिए कहा। नगर परिषद सीएसआई अनिल नैन ने टीम सहित सेव संस्था के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। इस दौरान सेव संस्था ने 250 बैग बांट कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैग प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। हरफूल सैनी ने कहा कि प्लास्टिक बैग प्रयोग नहीं करना करना चाहिए और अपने घर से एक कपड़े का बैग साथ लेकर आना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक बैग पर्यावरण को दूषित करता है। जिससे अनेकों बीमारियां फैलती है। सेव संस्था और नगर परिषद के संयुक्त अभियान में हर दुकान और रेहड़ी वालों के पास जाकर लोगों को समझाया साथ में सभी को कपड़े के थैले बांटे गए। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, सेव संस्था के हरफुल सैनी पार्षद, अजमेर सिंह चौहान, बलबीर, कृष्ण भारद्वाज, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरबीर सिंह, ब्रह्मजीत देशवाल, महेश सैनी नंबरदार, सुल्तान सिंह आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें