फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में सात जून से शुरू होंगे दाखिले, प्रबंधन ने की तैयारी शुरू

Fri, 31 May 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी01: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया सात जून से शुरू होकर 21 जून तक चलेगी। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले को लेकर हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से सभी संस्थानों को पत्र भेजकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए जाएं, ताकि छात्रों को दाखिले से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के साथ ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश की सरकारी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर सात जून से दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। नोटिफिकेशन में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए अपना आधार कार्ड, फैमिली आईडी, बैंक खाता संख्या अनिवार्य किया गया है।
जिले में कुल 25 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें नौ सरकारी आईटीआई तथा संस्थान हैं, जबकि 16 प्राइवेट आईटीआई संस्थान हैं। सरकारी आईटीआई में सीटों की संख्या 2688 तो प्राइवेट में 2556 है। ऐसे में कु ल 5244 सीटों पर दाखिले के लिए छात्र आवेदन करेंगे। जिसके चलते मेरिट लिस्ट भी काफ ी ऊंची जाती है। इस बार जिले में 12वीं की परीक्षा में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड में साढ़े 16 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी तरह दसवीं कक्षा से भी 18 हजार से अधिक छात्र पास हुए हैं। ऐसे में आईटीआई में दाखिले को लेकर भी मारामारी रहेगी।
विज्ञापन


बाक्स

दाखिले के लिए सात जून से होंगे आवेदन शुरू :

राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए मुख्यालय से शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें दाखिले के लिए सात जून से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनिल गोयल प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।

30जेएनडी01: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण जींद। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें