कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से 134ए के तहत विभिन्न कक्षाओं के दाखिले रुक गए हैं। जिले में लगभग चार हजार सीट पर दाखिला होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण दाखिला प्रक्रिया अधर में लटक गई है। जिला शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि अभी शिक्षा विभाग की ओर से कोई आदेश नहीं है। जैसे ही कोई आदेश आएगा वैसे ही 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।