23जेएनडी22-पटियाला चौक क्षेत्र में नाबालिग लडक़ी की शादी रूकवाते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी टीम
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी टीम ने वीरवार को पटियाला चौक क्षेत्र में हो रही नाबालिग की शादी रूकवाई। कार्यालय के सहायक अधिकारी रवि लोहान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की के कागजातों की जांच की तो उसमें उसकी उम्र 17 वर्ष एक माह की पाई गई।
इस पर टीम ने परिजनों से बातचीत की और उन्हें बाल विवाह कानून की जानकारी दी गई। परिजनों ने अपने शपथ पत्र दिए कि वे बड़ी बेटी के साथ शादी का खर्चा बचाने के लिए छोटी बेटी की भी मैरिज कर रहे थे। अब उन्हें कानून की जानकारी हो गई है और वे नाबालिग बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही करेंगे। बारात अहिरका गांव से आनी थी। टीम अपने साथ पटियाला पुलिस चौकी को साथ लेकर मौके पर पहुंची थी। वहां देखा तो शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर महिला सिपाही आरती, सिपाही ओमप्रकाश और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।