फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 66 लाख रुपये से लगेंगे गांवों में ओपन जिम, आरसीसी बैंच

Thu, 23 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी12: ब्लॉक समिति की उपमंडल कार्यालय में आयोजित मीटिंग। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को उचाना ब्लॉक के ब्लॉक समिति सदस्यों की मीटिंग चेयरमैन दिनेश सुदकैन की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में बीडीपीओ अक्षयदीप चौहान सहित ब्लॉक समिति सदस्य भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य बने पालवां, उचाना खुर्द, बड़नपुर गांव के लिए दो-दो लाख रुपये की स्पेशल राशि सरकार द्वारा भेजी गई। 66 लाख रुपये की राशि सभी की सहमति से वार्डों में बांटी गई। इस राशि से गांव में ओपन जिम, आरसीसी के बैंचों, ई-रिक्शा के अलावा अन्य गांव की जरूरत के हिसाब से जो काम जरूरी होगा उस पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम नहीं रहने देंगे विकास को लेकर धन की कमी

चेयरमैन दिनेश सुदकैन ने कहा कि उचाना कार्यालय प्रभारी एवं डिप्टी सीएम निरंतर विकास कार्यों को लेकर अपना पूरा सहयोग देते है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर उचाना ब्लॉक को विकास के मामले में नंबर वन पर लेकर जाएंगे। बिना भेदभाव के ग्रांट का वितरण किया गया है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य सभी वार्डों में करवाए जाएंगे। जिस विश्वास, उम्मीद से मतदाताओं ने ब्लॉक समिति सदस्य चुने है उस विश्वास पर सभी खरा उतरते हुए गांव में विकास कार्य करवाए। विकास को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास को लेकर डिप्टी सीएम कोई कोर कसर नहीं रहने देंगे।
उन्होंने कहा कि जो प्रमुख मांग है वो ये है कि सरकार द्वारा पूरे ब्लॉक समिति की 25 लाख रुपये की राशि तय की गई है, इससे कार्य करवाए जा सकते है। इससे अधिक राशि के कार्य टेंडर से होंगे। कई काम ऐसे होते है जो जल्दी करवाने होते है जबकि टेंडर प्रक्रिया में समय लग जाता है। ऐसे में पूरे ब्लॉक की जगह एक वार्ड की लिमिट 25 लाख रुपये की जाए। ताकि एक साल में एक ब्लॉक समिति सदस्य बिना टेंडर जरूरत के हिसाब से 25 लाख रुपये के काम अपने वार्ड में करवा सकें। इस मौके पर वाइस चेयरमैन सुरेंद्र छातर, सूरजमल पालवां, जगबीर काकड़ोद, वेदप्रकाश सहित अन्य वार्डों के ब्लॉक समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें