30जेएनडी27: गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रशासनिक सचिव राजीव र
जींद। रबी सीजन के दौरान गेहूं सहित अन्य फसलों की खरीद को लेकर जींद के प्रशासनिक सचिव राजीव रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया सुचारु व पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए। सोमवार को लोक निर्माण विभाग में आयोजित बैठक में सचिव ने अधिकारियों के साथ रबी खरीद तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंडियों में पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट आदि सुविधाओं के निर्देश दिए।