30जेएनडी13-कार्यालय में पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। एसपी कुलदीप सिंह ने जींद-जुलाना क्षेत्र के भट्ठा एसोसिएशन और खाप प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को कार्यालय में बैठक की। बैठक में सुझाव, सुरक्षा संबंधी चिंताएं और वर्तमान परिस्थितियों को सुना। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और भय का कोई स्थान नहीं है। प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण होगा। फिरौती मामले में पहले ही एसआईटी का गठन किया जा चुका है। मौके पर भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन ढिल्लों, महासचिव जयपाल ढांडा, हरियाणा भट्ठा एसोसिएशन सचिव सतपाल सिंह, बारहा खाप प्रधान बसाउ लाठर आदि मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज में पीसीएस में चयनित खुशबू सोनी का स्वागत करते लोग। संवाद