संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि गर्मी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और दूर-दराज की ढाणियों तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली आपूर्ति को लेकर भी एसडीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी बिजली घरों और क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच की जाए और उन्हें बेहतर स्थिति में रखा जाए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।