फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशासन अलर्ट...जलभराव की समस्या से निपटने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। समाधान शिविर मे जनसमस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। बरसाती मौसम में शहर में जलभराव और सीवरेज संबंधी समस्या पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ बरसात के दौरान सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात को देखते हुए शहर की नालियों और बरसाती पानी की निकासी के रास्तों की नियमित सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि नालियों में गाद और कूड़ा जमा होने के कारण बरसात के समय पानी की निकासी प्रभावित होती है। ऐसे स्थानों को पहले से चिह्नित कर सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। सीवरेज लाइनों, मैनहोल और जल निकासी वाले स्थानों की नियमित जांच करने तथा जहां जरूरत हो, वहां सफाई करवाने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान सीवरेज व्यवस्था में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में जलभराव की शिकायत आती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें