फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली जलाने की रोकथाम को लेकर प्रशासन सक्रिय

Wed, 05 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी14: नंदगढ़ गांव में फ्लैग मार्च निकालते प्रशासन। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण और किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपमंडल जुलाना प्रशासन ने कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च एसडीएम होशियार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च करसोला, लजवाना खुर्द, फतेहगढ़ और लजवाना कलां गांवों में निकाला गया। इस दौरान एसडीएम के साथ कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम होशियार सिंह ने किसानों से अपील की कि वह पराली जलाने की बजाय उसे वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करें या खेतों में मिलाएं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी पर सब्सिडी दे रही है। इससे खेतों की उर्वरक क्षमता भी बनी रहती है और प्रदूषण भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि जागरूकता फैलाना है ताकि सभी मिलकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें