फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद के आदित्य ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
12उचाना08 : भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता आदित्य व अन्य स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
उचाना। जींद के खिलाड़ी आदित्य ने दिल्ली में आयोजित 65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। आदित्य ने 79.40 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए। प्रदेश की टीम चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में भी हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही और ट्रॉफी हासिल की। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों ने मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और फेडरेशन की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने पदक विजेताओं को बधाई दी।
पुरुष वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में जींद के आदित्य ने 79.40 मीटर के प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। एसएससीबी के आनंद सिंह ने 77.77 मीटर भाला फेंककर रजत और रेलवे स्पोर्ट्स के अर्शदीप सिंह ने 77.56 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। मैराथन रेस वॉक में महेंद्रगढ़ के संदीप कुमार ने तीन घंटे 19 मिनट 52 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


रिले में जींद की तमन्ना ने किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व
महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में चरखी दादरी की अंजलि ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में हरियाणा की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में जींद की तमन्ना के अलावा चरखी दादरी की स्नेह व अंजलि और हिसार की मनीषा शामिल रहीं। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें