सफीदों। गांव बहादुरपुर में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच गांव आदियाना व उरलाना कलां के बीच रोमांचक मैच हुआ। कड़े मुकाबले में आदियाना की टीम ने 72 रन बनाए लेकिन उरलाना की टीम 71 रन ही बना सकी। आदियाना (पानीपत) की टीम एक रन से विजयी घोषित की गई। विजेता टीम को 31 हजार का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि इस समाज (सैंसी) का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है। इस समाज के लोग बड़े ही कर्मठ व मेहनती हैं। वह दिन दूर नहीं जब इस समाज के युवा क्रिकेट के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपना लोहा मनवाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहें तथा पढ़ाई व खेलों की तरफ अपना विशेष ध्यान दें। इस मौके पर समाज के प्रदेशाध्यक्ष रोहतास सिंह, गांव के सरपंच सरदार प्रताप सिंह भुल्लर, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह पोसवाल, जसपाल पोसवाल, हीरा सिंह भुल्लर, कर्मबीर सैंसी, ओमप्रकाश सैंसी, सूबे सिंह सैंसी, जयबीर सिंह सैंसी, मदन कुमार सैंसी, राजप्रताप सिंह, ताराचंद सैंसी, साहब सिंह भुल्लर, आजाद सिंह विरक गुरबाज सिंह विरक और हरदीप सिंह विरक मौजूद थे।