फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों की समस्याओं के समाधान को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता : रचना शाह

विज्ञापन
19जेएनडी04: लघु सचिवालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेस में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पेंशन मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांचवें सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को आम नागरिकों के और अधिक निकट लाना, सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना व जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। सुशासन सप्ताह के दौरान नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में सीटीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सुशासन सप्ताह के दौरान जिले में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सीटीएम मोनिका रानी ने बताया कि जिले में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा।
इस अवधि में प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान, सेवा वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा प्रशासन की सकारात्मक और प्रभावी पहलों को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिला स्तर पर सुशासन विषय पर कार्यशालाएं, शिकायत निवारण शिविर, सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम व सफल प्रशासनिक प्रयासों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सीटीएम ने सभी विभागों से अपील की कि सुशासन सप्ताह के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र एवं प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें