फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करें : एडीसी

विज्ञापन
26जेएनडी34-लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई। एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान कर एटीआर स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से अपडेट करें ताकि समस्या मुख्यालय स्तर की समीक्षा में समस्या रिओपन ना हो। बुनियादी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
इससे पूर्व चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष जिम्मेदारी तय की जाए ताकि समस्याओं का निपटान तत्परता और समयबद्ध तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवार रिपोर्ट की समीक्षा की और शिकायतों के निपटान को लेकर आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद एडीसी प्रदीप कुमार ने सभी विभागों की री-ओपन और लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि कोई भी समस्या दोबारा न खुले।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई और सीवर जैसी बेसिक समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निपटान एक सप्ताह के भीतर करने तथा कार्य पूर्ण होने के बाद उसकी ए टी आर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एक्सईएन पीएचईडी भानु प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें