फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में जोड़, घटा, गुणा व भाग जरूरी : अशोक पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महाराजा अग्रसेन मंदिर उचाना मंडी में प्रवचन के दौरान पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि ईर्ष्या सदा अपनों से होती है परायों से कभी नहीं होती। दूसरों के जलने वाला इंसान हैवान होता है। जीवन एक गणित है। गणित में जोड़ना, घटाना, गुणा करना और भाग देना सब कुछ होता है। जिंदगी में भी यह सब जरूरी है।
विज्ञापन

जिंदगी में दोस्ती का जोड़ करो, दोस्त खुद ब खुद बढ़ जाएंगे। दुश्मनी को घटा दो दुश्मन खो जाएंगे। खुशियों को गुणा कर दो खुशियां चौगुनी हो जाएगी। दुख का भाग कर दो तो दुख स्वत: कम हो जाएंगे। जिंदगी में आप कितने खुश है यह जरूरी नहीं। जिंदगी में आपकी वजह से कितने लोग खुश है यह जरूरी है।
जीवन में चार चीजें मत तोड़िए विश्वास, रिश्ता, वचन व हद्य। उन्होंने कहा कि हम दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ कर जीएं। दूसरों की समृद्धि देख कर कभी जलो मत क्योंकि जलते तो वे लोग है जो कि मर जाते है। अगर जलना ही है तो दीपक की तरह जलो जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें