फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा व्यक्ति को बनाता है मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। जींद पुलिस द्वारा नशा व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए मंगलवार को सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत राणा, नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कमलजीत राणा ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक व सामाजिक रूप से बर्बाद कर देती है। इससे दूर रहना और समाज को भी इसके प्रति सजग करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं। अगर वह स्वस्थ और नशा मुक्त रहेंगे तो देश भी सुरक्षित रहेगा। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे पर भी चर्चा की गई। बच्चों को बताया गया कि अनजान फोन कॉल, व्हाट्सएप लिंक, अनजान वेबसाइट, फर्जी नौकरी व इनाम के झांसे से दूर रहें।
विज्ञापन

इसके अलावा कोई भी बैंक संबंधित जानकारी व व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें