28जेएनडी32: जनता की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार के आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लोगों को खूब लाभ मिल रहा है। यह बात एसडीएम मनीष फोगाट ने कही।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को आयोजित शिविर में उपमंडल प्रशासन के पास 43 शिकायतें आईं। सभी की सुनवाई की गईं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजेन्द्र बूरा व अन्य मौजूद रहे।
28जेएनडी32: जनता की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद