05जेएनडी03: समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। एडीसी प्रदीप कुमार ने लंबित और री-ओपन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही निदान से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
समाधान शिविर के दौरान विभिन्न समस्याएं भी सामने आईं। गांव बराह कला निवासी वतन ने बताया कि पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसने पीएमएसबीवाई के तहत मिलने वाली मुआवजा दिलवाने की मांग की। इसी प्रकार कुछ मजदूर भी बकाया मजदूरी दिलवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर शिविर में पहुंचे। इन सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।