हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Jind
जींद। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय के परिसर में प्रदर्शन कर दिल्ली में लव जिहाद का शिकार हुई युवती के हत्यारे को मौत की सजा देने और धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय सैनी को सौंपा।
इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिला संयोजक बंटी दालमवाला कहा कि धार्मिक दुर्व्यवहार के मामले बढ़े हैं। हाल ही में दिल्ली में एक युवती को प्यार में फांसकर उसके 35 टुकड़े कर दिए गए। पूर्व में भी लव जिहाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह एक सुनियोजित षड़यंत्र है। कहा कि युवती के हत्यारे आफताब को मौत की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया जाना चाहिए।