फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्रेडिट कार्ड से 203500 रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड से 203500 रुपये निकालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नई दिल्ली, बिंदापुर रोड, उत्तम नगर निवासी निखिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सफीदों की आनंद कालोनी निवासी मुक्ता जैन ने 11 अक्तूबर 2022 को साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका खाता सफीदों की आईसीआईसीआई बैंक में है। उन्होंने जुलाई 2022 को क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसकी लिमिट साढ़े तीन लाख रुपये थी। क्रेडिट कार्ड उसके पास था, लेकिन 13 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर 203500 रुपये कटने का मैसेज आया। जब उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसके खाते से तीन क्रेडिट कार्ड जारी किए हुए हैं। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नई दिल्ली, बिंदापुर रोड, उत्तम नगर निवासी निखिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें