फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में स्वर्णकार के घर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी33-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। जुलाना में स्वर्णकार के घर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड-4 के विक्की के तौर पर हुई है। चोरी के आभूषण खरीदने के आरोपी को भी पुलिस ने काबू करके उसके कब्जे से चार लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। जुलाना के वार्ड-11 निवासी प्रदीप वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में सात मई 2024 को बताया था कि उसकी दुकान मेन बजार जुलाना में है। छह मई को उसका परिवार मकान को ताला लगाकर गुरुग्राम में शीतला माता की पूजा अर्चना करने के लिए गए थे। अगले दिन उसके पड़ोसियों ने सुबह फोन पर सूचना दी थी कि उनके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। इसके बाद वह जब घर पहुंचे तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ था।
विज्ञापन

फिर उन्होंने सामाने चेक किया तो अलमारियों, संदूकों, तिजोरी में रखी सोने की तीन चेन, दो सोने की पुरानी गलसरी, एक सोने का पुराना रानी हार, दो सोने के हार, दो जोड़ी सोने के कड़े, दो सोने के टीके, दो सोने की नाथ, सोने की छह अंगूठी, एक जोड़ी सोने की चैन वाले टोपस, एक सोने का गले का लोकेट, चांदी की तागड़ी, गुच्छे, हथ फू ल, कड़ी-छलकड़े, पाजेब, छोटे बच्चों की कडू़ली, चांद, सूरज, सात किग्रा. घुंघरू, 1100 और 2100 के नोटों की दस माला और छह लाख की नकदी गायब मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें