05जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस। स्रोत पुलिस
जींद। शहर थाना पुलिस ने घर से सामान चोरी करने के आरोप में रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर निवासी शंकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, चांदी की चेन और नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
शर्मा नगर निवासी गीता रानी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च की सुबह वह सोकर उठी तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। उसका मोबाइल फोन, गले का लॉकेट, टॉप्स, चांदी की चेन और 10 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक का डिब्बा गायब था। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। एएसआई रीना देवी ने बताया कि चोरी के आरोपी सुभाष नगर निवासी शंकर को पकड़कर उससे चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
05जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस। स्रोत पुलिस