05जेएनडी04: व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर
जींद। व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
गर्ग ने कहा कि 1 अप्रैल से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, मगर सरकार ने मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। मंडी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। इस बार गेहूं का एमएसपी 2275 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। इसके आधार पर 2.5 प्रतिशत के हिसाब से आढ़तियों का 56 रुपये 87 पैसे कमीशन बन रहा है, मगर सरकार उनको 10 रुपये 99 पैसे कम करके 45 रुपये 88 पैसे दे रही है। इसी प्रकार धान का भी कमीशन कम कर दिया है। कमीशन कम करने की वजह से व्यापारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, जिला उप प्रधान ईश्वर दास गोयल, पवन गर्ग, अशोक गोयल, राम गोयल मौजूद रहे।
05जेएनडी04: व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर