फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से 15 हजार रुपये, दो तोला सोना चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। पीपलथा गांव में मकान से 15 हजार रुपये, दो तोले सोना चोरी करने के आरोपी हिसार जिला के गांव मसूदपुर निवासी प्रदीप को गढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि पीपलथा गांव निवासी सिमरनपाल सिंह ने 20 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रात को अपने मकान में सो रहा था। रात दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में घुसकर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, दो तोला सोना चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में प्रदीप कुमार का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

21जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें