फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला से दुष्कर्म व मारपीट का आरोप, पांच लोगों पर केस दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला से दुष्कर्म करने व विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर गुुरुग्राम पुलिस को भेजी है। पुलिस मामले की मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन गांव ईंटल कलां में शादीशुदा है। उसकी बहन के घर पर गांव के ही शमशेर का आना जाना था। इसी दौरानउसकी भी शमशेर के साथ जान पहचान हुई थी। शमशेर ने उसको शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के झांसे में लेकर शमशेर ने उसके साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म किया और शादी की बात करने पर गुमराह करता रहा। जब उसने शमशेर पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके जीजा, गांव के सरपंच व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर शमशेर, शौकतअली, सरपंच, सद्दू, विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर गुुुरुग्राम पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें