फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण कांग्रेस नहीं, बाबा साहब आंबेडकर ने दिया : हिमंत बिस्वा

Mon, 30 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी11-जुलाना में जनसभा को संबोधित करते असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने की बात कही। राहुल गांधी विदेश में जाकर बोल रहे हैं कि कांग्रेस आई तो आरक्षण खत्म करेगी। आरक्षण कांग्रेस ने नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर ने संविधान में दिया है। बिस्वा जुलाना से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी की रैली में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे की चलती है, तो प्रदेश में बाप-बेटे की। राहुल गांधी अब भी हरियाणा आ रहे हैं, लेकिन आरक्षण की बात नहीं कर रहे हैं। आरक्षण राहुल गांधी के पिता या पड़दादा नहीं लाए थे, बल्कि बाबा साहब लाए थे। आरक्षण को खत्म करने के लिए आपको दस बार जन्म लेना पड़ेगा, तब भी खत्म नहीं हो पाएगा। इस मौके पर कर्मवीर सैनी भी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना और मेरा फेविकॉल का जोड़ है और वह आखिरी सांस तक जुलाना की सेवा करेंगे। जुलाना में जो भी विकास कार्यों की कमी है, उसे सरकार बनते ही पूरा करवाया जाएगा। केंद्रीय मत्री मनोहर लाल तथा कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों के आज लोग कायल हो गए हैं, इसलिए तीसरी बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें