फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने का आरोप

Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर की एक कॉलोनी की महिला को होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दुर्गा काॅलोनी निवासी संजीव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी रोहतक रोड दुर्गा कॉलोनी वासी संजीव के साथ जान पहचान थी। तीन साल पहले संजीव उसे एक होटल में ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद उसने दुष्कर्म किया। संजीव ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी देते तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। 11 अगस्त को भी संजीव उसे ब्लैकमेल कर शहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दोबारा फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और फिर उसने वायरल कर दिया। महिला थाना पुलिस ने संजीव के खिलाफ दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ पिलाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें