अलेवा। गांव अलेवा में एक परिवार की ओर से पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को हटाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम के साथ पुलिस बल भी था।
जिला प्रशासनिक अमले की टीम का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट उचाना के एसडीओ पंचायती रात अवनेंद्र पान्नू व अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने किया। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि अलेवा गांव निवासी होशियारा परिवार के चार लोगों ने शामदों रोड पर पंचायत की 1250 वर्ग गज जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा किया था। पंचायत की शिकायत पर जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई। बीडीपीओ ने गांव पहुंचकर इसका जायजा लेकर जमीन पर अवैध कब्जाधारकों को नोटिस भी दिया हुआ था लेकिन पंचायत की जमीन को खाली नही लिया। इसके बाद बीडीपीओ ने मामले की जांच की रिपोर्ट डीसी को सौंप दी थी। डीसी ने पंचायती विभाग को पंचायत जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए। इसके बाद सोमवार को जिला प्रशासनिक अमले ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया है। इस मौके पर सरपंच विनोद दुलगच्च, सुरक्षा एजेंट दिलबाग सिंह, एएसआई जयबीर व संजय के अलावा काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहेे।