फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने नगूरां निवासी कर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

करनाल जिले की रहने वाली महिला ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि नगूरां गांव के कर्ण सिंह के साथ उसकी जान-पहचान है। 23 अगस्त को कर्ण सिंह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और अलेवा-नगूंरा के बीच उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो कर्ण सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया, जिस पर उसने जान से मारने की धमकी दी। एएसआई बीरमती ने बताया कि कर्ण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें