फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला के अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी की महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला युवक का उनके घर पर आना-जाना था। वर्ष 2021 में उनके परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान युवक उसके घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील फोटो भी खींच ली। बाद में वह इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ पिछले दो वर्ष से अब तक दुष्कर्म करता रहा। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें