फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली ना जलाने को लेकर गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी17: ब्राह्मणवास गांव के पास फ्लैग मार्च निकालते प्रशासनिक अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के शादीपुर, ब्राहमणवास, किलाजफरगढ़, हथवाला पौली, लजवाना कलां, फतेहगढ़ गांवों का प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया और लोगों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

जुलाना के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार ने ग्रामीणों को कहा कि खेतों की पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है तो दुसरी ओर किसान के मित्र की कीट भी मर जाते है। जिससे भूमि की उर्वरता क्षमता कम हो जाती है। सरकार और अदालत के आदेशानुसार पराली जलाना कानूनी अपराध है। जागरूकता के बावजूद अगर कोई किसान पराली को जलाता है तो उसको जुर्माना लगाया जाता है और एफआईआर भी करवाई जाती है। जुलाना खंड में अब तक 17 किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जा चुका है और एक किसान पर एफआईआर करवाई गई है। कोई भी किसान अगर पराली जलाता है तो उसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। इस मौके पर कृषि विभाग के खंड अधिकारी डॉ सुरजमल, जुलाना थाना प्रभारी समरजीत, डायल 112 के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें