फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कॉलोनी में गली से गुजर रही नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिवम को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक काॅलोनी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 मार्च शाम को उसकी 17 वर्षीय बेटी गली से गुजर रही थी। जब वह सीएससी सेंटर के पास पहुंची तो आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए उसको जातिसूचक गालियां दीं। उसकी बेटी ने घर आकर उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। जांच अधिकारी हेडक्वार्टर डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें