जींद। पुलिस थाना उचाना ने साल 2021 में 120 भेड़ लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी नई दिल्ली के किदवई नगर निवासी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के जोधपुर निवासी रामसिंह ने एफआईआर में बताया था कि वह भेड़ों को चराने के लिए हरियाणा के गांव बुढायन क्षेत्र में आया था। 18 मई 2021 रात को कुछ लोगों ने केंद्रीय विद्यालय बुडायन के पास खेतों से 120 भेड़ों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के बल पर लूट लिया था। विरोध करने पर मारपीट भी की थी। पुलिस ने जांच के दौरान लावारिश मिली 50 भेड़ों को बरामद कर शिकायतकर्ता को सौंप दिया था।
मामले की जांच की तो कई युवकों के नाम सामने आए। इनमें राहुल सहित छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी राहुल से पूछताछ में रिंकू का नाम भी सामने आया, जो लगातार पांच साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा ही है।