फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के उचाना एसडीएम कार्यालय के सरल केंद्र में कार्यरत 34 वर्षीय महिला कर्मचारी के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी अलीपुरा निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पू पर आरोप है कि उसने ही महिला कर्मी को खुदकुशी के लिए मजबूर किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

उचाना के सरल केंद्र में कार्ररत खटकड़ गांव की 34 वर्षीय महिला ने 31 दिसंबर की रात घर पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले महिला ने चार पेज के सुसाइड नोट और ऑडियो में प्रताड़ना और अश्लील हरकत से तंग आने का जिक्र किया है। महिला का आरोप है कि एसडीएम उचाना ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर एसडीएम समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अलीपुरा गांव के पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पप्पू एसडीएम कार्यालय में दलाली करता था और पैसे लेकर लोगों के कार्य करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें