फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब ठेकों पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने फुलिया कलां, धमतान और बस अड्डा नरवाना सामने शराब ठेको पर गोली चलाने के आरोपी पंजाब के गुलाडी गांव निवासी बिंदर उर्फ बोना को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आठ सितंबर को फुलिया कलां गांव में ठेकेदारों को कुछ युवकों ने ठेका बंद करवाने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर जींद के थुआ गांव निवासी सुखदीप की शिकायत पर दो को नामजद कर और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को को देखते हुए जांच सीआईए नरवाना को सौंपी थी। सीआईए नरवाना ने कार्रवाई करते हुए अभी तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बस अड्डा नरवाना के सामने शराब ठेके पर गोली चलाने के मामले में भी आरोपी बिंदर उर्फ बोना के खिलाफ दस सितंबर को शहर थाना नरवाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके अलावा धमतान साहिब स्थित शराब ठेके पर भी फायरिंग करने के मामले में आरोपी है। आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा, शराब तस्करी, हत्या के प्रयास, धमकी देने सहित कुल 11 मामले दर्ज हैं।
वर्जन
शराब ठेकों पर फायरिंग करने के मामले में गुलाडी गांव निवासी बिंद्र उर्फ बोना को काबू किया है। आरोपी ने फुलिया कलां, धमतान साहिब और बस अड्डा नरवाना के सामने ठेके पर भी गोलियां चलाई थी। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं। -सुखदेव सिंह, इंचार्ज, सीआईए नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें