फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लॉट पर कब्जा व समान चोरी करने का लगाया आरोप

Sun, 17 Dec 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मकान में चोरी करने व प्लाट पर कब्जा करने पर शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शीतलपुरी कालोनी निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लगभग आठ महीने पहले बीमार हो गया था। जब वह ठीक होकर अपने घर शीतलपुरी कालोनी मेें आया तो उसके मकान का ताला टूटा मिला और मकान का एग्रीमेंट, अलमारी से 250 ग्राम चांदी के गहने, सोने की आधे तोले की एक जोड़ी बाली समेत अन्य समान व सभी दस्तावेजों को गांव राखीगढ़ी निवासी माईचंद ने चोरी कर लिए। इसके अलावा उसके श्यामनगर में 50 वर्ग गज के प्लाट पर भी कब्जा कर लिया। शहर थाना पुलिस ने राजू की शिकायत पर माईचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें