फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए बस स्टैंड से एसडी स्कूल तक किराया 10 रुपये

Sun, 17 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी13: गोहाना रोड से गुजरते हुए ऑटो। संवाद।
विज्ञापन
जींद। शहर के ऑटो के किराए को लेकर एक बार फिर हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन ने सूची जारी की है। इसमें अब शहर में कम दूरी के लिए दस रुपये तो रात को सफर के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित किया है। अब शहर में कम दूरी पर 10 तो ज्यादा पर 20 रुपए किराया यात्रियों से लिया जाएगा। इसके अलावा रात को 10 बजे से सुबह पांच बजे तक 30 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। ऐसे में रात्रि में चलने वाले ऑटो चालकों के लिए स्पेशल पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सूची में शहर को कई प्वाइंटों में बांटकर किराया निर्धारित किया गया है। इसमें नए बस स्टैंड से लेकर एसडी स्कूल तक दस रुपये व इससे आगे जाने पर 20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रेलवे स्टेशन से एसडी स्कूल तक दस रुपये व इससे आगे जाने पर 20 रुपये किराया लगेगा। इस बार शहर में सफर करने पर 20 रुपये से अधिक किराया नहीं लगेगा, जबकि पहले अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया था। शहर में अब नजदीक जाने वाले यात्रियों को जहां राहत मिली है। उसी के अनुसार रात को सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराये का भार सहना पड़ेगा। शहर में दिन व रात को लगभग चार हजार से ज्यादा ऑटो चलते हैं। जिनमें यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। इससे पहले ऑटो चालकों ने दिन में 20 रुपये किराया निर्धारित कर रखा था। ऐसे में जो यात्री थोड़ी दूरी पर जाते थे। उन्हें भी 20 रुपये ही किराया देना पड़ता था। इसके विपरीत रात के समय ऑटो चालक यात्रियों से मनमर्जी के मुताबिक किराया लेते थे। अब मनमर्जी से किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों पर रोक लगेगी। इसके अलावा ऑटो व ई रिक्शा में यूनिक आईडी नंबर भी जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री ऑटो व ई रिक्शा में गलती से अपना सामान भूल जाता है या फिर निर्धारित किराए से ज्यादा किराया लेता है, उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बाक्स

अपराध पर लगेगी रोक

यूनिक नंबर जारी होने के बाद कोई अपराध होने या जरूरत पड़ने पर पुलिस संबंधित ऑटो रिक्शा को ट्रैक कर सकेगी। पुलिस ने अभियान चलाकर ऑटो के सभी कागजात की जांच करने के बाद यूनिक आईडी नंबर जारी कर रही है। जिसे ऑटो रिक्शा पर लिखवाया जा रहा है। इसके बाद ऑटो चालकों का यह यूनिक नंबर डायल 112 से जोड़ा जाएगा और कोई भी अपराध होते ही पुलिस तुरंत संबंधित ऑटो तक पहुंच जाएगी। पुलिस पुराना बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा चालकों को बुलाकर उनके कागजात चेक कर रही है।
विज्ञापन


दूरी के हिसाब से किया गया है किराया निर्धारित

शहर में यात्रियों को दूरी के अनुसार अब किराया देना होगा। पहले यह किराया एक ही था। जो पूरे शहर में कितनी भी दूरी पर जाए उसको 20 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नजदीक जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। अगर कोई ऑटो व ई रिक्शा चालक यात्री से ज्यादा किराया लेता है, उसकी शिकायत स्टैंड इंचार्ज को दे सकता है। इसके लिए स्टैंड पर जगत सिंह पूनिया व सुखबीर उर्फ पप्पू को नियुक्त किया है। रात्रि के लिए 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक 30 रुपये किराया लगेगा।
विज्ञापन


विजय दलाल प्रधान हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें