फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेटीएम में राशि डालने पर 5.43 लाख रुपये ठगने का आरोपी काबू

Fri, 12 Apr 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट के एक व्यक्ति के पेटीएम में राशि डालने का झांसा देकर खाते से 5.43 लाख रुपये निकालने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के कोसी कलां निवासी मोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अर्बन इस्टेट निवासी संजीव ने 22 मार्च को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 मार्च शाम को किसी अज्ञात नंबर से फोन आया और जानकार बताकर उससे बात करने लगा। आरोपी ने उसको कहा कि वह उसके खाते में 20 हजार रुपये डलवा रहा है। उसका खुद का पेटीएम नहीं चल रहा। इसके बाद उसके खाते में 20 रुपये आए और बाद में खाते से राशि कटनी शुरू हो गई। इस तरह उसके खाते से 5.43 लाख रुपये कट गए। जब उसने कॉल करने वाले नंबर पर कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया। साइबर थाना पुलिस ने संजीव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें