21जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में ठगी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। थाना साइबर क्राइम ने ऑनलाइन फ्रॉड मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी मोनल चौहान के रूप में हुई है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी साधना निवासी ने पांच दिसंबर 2024 को पुलिस को एफआईआर में बताया था कि उसके टेलीग्राम अकाउंट पर अज्ञात टेलीग्राम से मैसेज आया जिसमें घर बैठे ऑनलाइन होटल रिव्यू, गुगल रिव्यू और अन्य विभिन्न टास्क करने पर रिवार्ड और पैसे कमाने के बारे में बताया।
इसके बाद उन्होंने मुनाफे के लिए निवेश करने के बारे में कहा। इसके बाद उनके बताई गई यूपीआई आईडी पर 32 हजार 500, 13 हजार 500, 40 हजार रुपये कैनरा बैंक से उनके बताए बैंक में 50 हजार, 38 हजार 800 रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 हजार रुपये स्टेट बैंक के खाते से डाल दिए। इसके बाद उनसे पैसे वापस भेजने के लिए कहा तो उसने और अधिक पैसे जमा कराने के लिए कहा।
इस पर उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक जगदीप के नेतृत्व में जांच के दौरान शामिल खाता धारकों का रिकार्ड हासिल किया। उनके आधार पर राजस्थान के अजमेर निवासी मोनाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से ठगी के 20 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर उससे पूछताछ की जाएगी।