जुलाना। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जुलाना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 25 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति रात में उनके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। संवाद