जींद। सीआईए की टीम ने बुधवार शाम खोखरी रोड बाईपास पुल के नीचे से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलेवा निवासी हैप्पी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम बस अड्डा हैबतपुर के पास मौजूद थी। इस दौरान पता चला कि एक युवक अवैध असलहा के साथ खोखरी रोड पर पुल के नीचे खड़ा है। पुलिस ने छापा मारकर युवक हैप्पी को 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया।