फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस में सवार यात्री के मिले 60 हजार रुपये लौटाकर चालक परिचालक ने दिया ईमानदारी का परिचय

विज्ञापन
व्यक्ति की बस में मिली 60 हजार रुपये की राशि लौटाते हुए चालक व परिचालक। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जींद-नरवाना रूट पर परिवहन समिति की बस के चालक-परिचालक ने सीट पर छूट गए 60 हजार ुरुपये संबंधित यात्री को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यात्री ने परिवहन समिति संचालकों का आभार जताया। जींद से नरवाना रूट पर चलने वाली परिवहन समिति की बस पर बुधवार को ड्राइवर रणधीर सिंह और कंडक्टर अनिल खटकड़ तैनात थे। गांव समैन निवासी एक व्यक्ति बस में आकर बैठा और उसने अपना काला पॉलीथिन चालक के पास बोनट के साइड वाली सीट पर रख दिया। नरवाना बस अड्डे पर पहुंचकर व्यक्ति जल्दबाजी में नीचे उतर कर चला गया। प्राइवेट बस चालक-परिचालक ने अपनी बस को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया और पॉलीथिन पर नजर पड़ी और इसे चेक किया तो इसमें 60 हजार रुपये मिले। समैन निवासी व्यक्ति ने टिकट के आधार पर पूछताछ करते हुए चालक-परिचालक से संपर्क साधा तो वीरवार दोपहर बाद चालक रणधीर सिंह और परिचालक अनिल खटकड़ ने व्यक्ति को उसके 60 हजार रुपये लौटा दिए। व्यक्ति ने खुशी जताते हुए दोनों कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें