फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तिहाड़ से प्रोडक्शन वारंट पर लाया आरोपी, जेल भेजा

Sat, 02 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बड़ौदा में 12 अगस्त को युवकों के बीच हुए झगड़ेे के बाद समझौते के दौरान युवक पर फायर करने के मामले में आरोपी को अवैध पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले बड़ौदा निवासी विक्रम को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद तिहाड़ जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


12 अगस्त को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौदा निवासी जगदीप उर्फ काजू ने बताया था कि उनके दोस्त गुरुकुल खेड़ा निवासी रजत के साथ उसके गांव के ही अजय उर्फ मुस्सा उर्फ अज्जू का झगड़ा हो गया था। अजय के साथ समझौते के लिए फोन पर बात हुई थी। उसके बाद वह दोस्त रजत के साथ गांव बड़ौदा में अजय उर्फ अज्जू की कबाड़ी की दुकान पर गया था। इस दौरान अजय एकदम से गुस्सा हो गया और दुकान से अवैध पिस्तौल निकालकर ले आया, मगर उसके दोस्त सुमित ने उससे पिस्तौल छीनकर सीधा फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने कान के पास से निकल गई। इसके बाद अजय और उसके दोस्त सुमित ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अवैध पिस्तौल सहित भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में सुमित और अजय उर्फ अज्जू को नामजद कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ अज्जु ने अवैध पिस्तौल उपलब्ध करवाने के लिए बड़ौदा निवासी विक्रम का नाम लिया था, जोकि दिल्ली के किसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। उसके बाद उचाना पुलिस ने आरोपी विक्रम को प्रोटेक्शन वारंट पर उचाना लेकर आई और उसके बाद कार्रवाई कर उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें